{"_id":"62bff660030c754dc55433db","slug":"muzaffarnagar-panic-among-villagers-after-finding-half-a-dozen-baby-crocodile-in-khadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खादर क्षेत्र में मगरमच्छ के आधा दर्जन बच्चे मिलने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खादर क्षेत्र में मगरमच्छ के आधा दर्जन बच्चे मिलने से ग्रामीणों में दहशत
Sat, 02 Jul 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:10 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी खादर क्षेत्र में एक मगरमच्छ और उसके दर्जन भर बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चों को प्राकृतिक क्षेत्र में छुड़वा दिया। वहीं क्षेत्र में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
मगरमच्छ के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी खादर क्षेत्र में शुक्रवार को एक मगरमच्छ और उसके आधा दर्जन से अधिक बच्चे मिलने से ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। मगरमच्छ तो नाले में चला गया, जबकि उसके बच्चों को वन विभाग ने जंगल के प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग के रेंजर कुलदीप सिंह ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव भदोला, रजगल्लापुर, फरखपुर के जंगल में किसी मादा मगरमच्छ ने बच्चों के अंडे दबा रखे थे। शुक्रवार को मगरमच्छ जंगल में बने बरसाती नाले से बाहर आया, जिस देखकर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ के अंडे टूट जाने से उसके बच्चे बाहर आ गए थे। शोर होने पर मगरमच्छ वापस नाले में चला गया था।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर बच्चों को जंगल के प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तब से मगरमच्छ नाले में कई बार दिख चुका है, जिसे लेकर आबादी क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोने के दाम उछले: आयात शुल्क पांच फीसदी बढ़ने से बढ़ी कीमत, आम जनता पर पड़ेगा ये असर