{"_id":"685aad6595856c29310d90ec","slug":"muzaffarnagar-overloaded-dumper-and-truck-overturned-after-colliding-with-each-other-two-friends-died-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आपस में टकराकर पलटा ओवरलोड डंपर और ट्रक, दबने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आपस में टकराकर पलटा ओवरलोड डंपर और ट्रक, दबने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, सात घायल
Tue, 24 Jun 2025 07:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:22 PM IST
सार
Death In Accident: बेहड़ा अस्सा गांव निवाासी सचिन और अभिनव को किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतकों की बाइक और खड़ा डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर कट पर डस्ट से लदा तेज गति ओवरलोड डंपर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दोस्त बेहड़ा अस्सा निवासी सचिन (25) और अभिनव (24) की मौत हो गई। हाइड्रा से डंपर सीधा कर दबे हुए सात लोगों को बामुश्किल निकाला गया।
विज्ञापन
मंगलवार को हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आए डंपर को चालक ने कट के पास बिलासपुर गांव की तरफ घुमा दिया। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से डंपर की टक्कर हो गई। सड़क पर खडे़ लोग डंपर की चपेट में आ गए। चार बाइक दब गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ रुपाली रॉय भी मौके पर पहुंचीं। तीन हाइड्रा व एक जेसीबी मंगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सहित डंपर के नीचे दबे सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी सचिन, अभिनव उर्फ छोटू और मोंटी को बामुश्किल निकाला गया। सभी घायल अस्पताल भेजे गए। सचिन की जिला अस्पताल व अभिनव की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई।
हादसे में शामली के चौसाना चौकी के गांव खेडकी निवासी वंश, हिमांशु, ककरौली के गांव खरपौड़ निवासी सुभलेष व उसका बेटा विकास, एकता विहार मुजफ्फरनगर निवासी राजवीर, बिलासपुर नई मंडी निवासी राहुल व मखियाली निवासी बाबूराम शर्मा घायल हुए हैं।
हादसे में शामली के चौसाना चौकी के गांव खेडकी निवासी वंश, हिमांशु, ककरौली के गांव खरपौड़ निवासी सुभलेष व उसका बेटा विकास, एकता विहार मुजफ्फरनगर निवासी राजवीर, बिलासपुर नई मंडी निवासी राहुल व मखियाली निवासी बाबूराम शर्मा घायल हुए हैं।