फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Opposition parties spreading confusion: Balyan

विपक्षी दल सीएए पर लोगों को बरगला रहे: डॉ बालियान

Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Opposition parties spreading confusion: Balyan
सीएए के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का फूल मालाओं से स्वागत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपाइयों ने जन जागरूकता अभियान चलाया। केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि विपक्षी दल लोगों को इस कानून को लेकर बरगला रहे हैं। कानून के प्रति सम्मान होना चाहिए तथा देश में शांति कायम रहनी चाहिए।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित एक बेंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. बालियान ने कहा कि धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अनगिनत परिवारों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए भ्रम फैला रहा है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक मुस्लिम देश है, वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़ित नहीं होते, इसलिए उन्हें इस एक्ट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला अभियान प्रमुख नितिन मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमैन सतपाल पाल, जगदीश पांचाल, अशोक कंसल, देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, विनीत कात्यायन, संजय गर्ग, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, मातृ कल्याण शिशु संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। अध्यक्षता रविंद्र नागर ने तथा संचालन विजय शेखर और इंदू भूषण ने किया। निरमाना, हनुमानपुरी, खेड़ी सूडियान, हडौली, प्रेमपुरी, बेलड़ा, भोकरहेड़ी, बघरा आदि स्थानों पर भी गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed