फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: One criminal caught in police encounter, another absconding

Muzaffarnagar: गोलू गैंग पर इनाम घोषित होते ही स्पाइडरमैन बनी पुलिस, मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा, दूसरा फरार

Wed, 17 Jan 2024 10:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गोलू गैंग पर इनाम की घोषणा होते ही पुलिस सपाइडरमैन बन गई। दोपहर का इनाम घोषित हुआ और शाम को पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को धर दबोचा जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: One criminal caught in police encounter, another absconding
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढाना में एसएसपी अभिषेक सिंह ने दोपहर के समय लूट के आरोपी बड़ौत के दो सगे भाई गोलू और तरुण पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। देर शाम दोनों शातिरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तरुण दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि गोलू फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। 

विज्ञापन


एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शाहपुर थाने के गांव कसेरवा निवासी राशिद को लिफ्ट देकर मोबाइल व 45 हजार रुपये लूट लिए थे।  इस घटना के बाद भी गिरोह ने पांच दिन तक आसपास जिलों के साथ ही हरिद्वार के बहादराबाद में लूट की थी।

विज्ञापन

इसके बाद बुढाना क्षेत्र में 12 जनवरी की रात को पहुंचने पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। तब बागपत के गौरीपुर निवासी दीपक उर्फ पप्पू और कांशीराम काॅलोनी बडौत निवासी चांद उर्फ छोटू उर्फ बबलू पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। उनके दो साथी सगे भाई तरुण और गोलू, निवासी काशीराम कालोनी बड़ौत फरार हो गए थे।

एसपी देहात ने बताया कि देर शाम बुढाना पुलिस की बागपत मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तरुण व गोलू के साथ मुठभेड हो गई। जिसमें इनामी तरुण दोनों पैरों में गोली लगने पर घायल हो गया। गोलू फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुठभेड की जानकारी पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने भी पहुंच कर जानकारी ली। उधर, इससे पहले एसएसपी अभिषेक सिंह ने लूट करने वाले इस गिरोह को गोलू गैंग के नाम से पंजीकृत करने की कार्रवाई शुरू कराते हुए फरार लुटेरे गोलू और तरुण पर पच्चीस पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया  था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed