फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: One cow injured in encounter, meat recovered, two women also arrested

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में एक गोकश घायल, गोमांस बरामद, दो महिलाएं भी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। यहां जंगल में गोकशी कर रहे चार गोकशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। वहीं पुलिस की गोली से एक गोकश घायल हुआ है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: One cow injured in encounter, meat recovered, two women also arrested
मुठभेड़ में घायल गोकश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। यहां जानसठ पुलिस की अलसुबह कवाल के जंगल में चार गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ढाई क्विंटल गोमांस, उपकरण और कार बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के घर से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव कव्वाल में नजाकत पुत्र सगीर अपने मकान के पास तालाब के किनारे ईख के खेत में अपने साथियों के साथ गोकशी कर रहा है।  जानसठ पुलिस ने दबिश दी तो वहां मौजूद आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान एक गौ तस्कर कवाल निवासी कल्लू पुत्र शकरू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसके तीन साथी फरार हो गए। मौके से करीब 2 कुंतल गोमांस व अवशेष तथा नजाकत के घर से पॉलिथीन में  पैक करीब 50 किलो गोमांस, सेंट्रो कार व  भूसे के कमरे के अन्दर छिपी दो महिलाओं को पकडा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकशी के उपकरण व तराजू बाट, एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed