फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Old girlfriend got divorced from her husband, then fell in love with someone else

Muzaffarnagar: पुरानी प्रेमिका का पति से करा दिया तलाक, फिर किसी और पर हो गया लट्टू, अब शुरू हुई असली फिल्म

Sun, 04 May 2025 06:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 04 May 2025 06:04 PM IST
सार

तितावी की युवती की शादी दो वर्ष पहले शाहपुर के युवक से हुई थी। युवक को शादी से पहले के अफेयर का पता चला तो तलाक हो गया। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। अब नए अफेयर का पता चलने पर नई प्रेमिका को घर में घुसकर पीटा गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Old girlfriend got divorced from her husband, then fell in love with someone else
प्रेमी और प्रेमिका के बीच जमकर हुई तकरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पति से तलाक लेकर अपने पुराने प्रेमी के साथ रहने वाली एक महिला को फिर झटका लग गया। उसका प्रेमी का कहीं और भी प्रेम प्रसंग चल निकला। इसका पता चलने पर रविवार को दोनों प्रेमिकाओं में मारपीट हो गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं प्रेमी-प्रेमिका में भी तकरार शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो वर्ष पहले शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी से पहले ही युवती का थाना थानाभवन क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति से तलाक हो गया। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तितावी के दूसरे गांव की एक महिला की इंस्टाग्राम के जरिये इसी युवक से दोस्ती हो गई और फिर प्रेम हो गया। महिला के पति की लगभग डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस पर महिला ने शादी करने के लिए कहा, जबकि विधवा महिला से उसके प्रेमी ने अपनी पहली प्रेमिका की बात छुपा कर रखी थी। युवक अकसर विधवा प्रेमिका से मिलने जाता भी रहता था।
 
विज्ञापन

युवक की नई प्रेम कहानी का पता चलने पर शुक्रवार को पहली प्रेमिका आरोपी विधवा महिला के घर अपनी मां और कुछ और महिलाओं व एक युवक के साथ जा पहुंची। सभी ने महिला को उसके घर में घेर लिया। महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
 

गांव के लोग तमाशबीन बने देखते रहे। बाद में कुछ लोगों ने मामला संभाला। पूरा मामला किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। रविवार को वीडियो को वायरल कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed