फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Viral video connection with Muzaffarnagar in Sidhu Musewala murder case

Sidhu Moosewala Murder: वायरल वीडियो से सुर्खियों में आया यूपी का ये जिला, एसएसपी ने कही बड़ी बात

Thu, 02 Jun 2022 12:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jun 2022 12:52 AM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूपी के इस जिला का कनेक्शन सामने आया है। जांच के बाद जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Viral video connection with Muzaffarnagar in Sidhu Musewala murder case
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुए वीडियो के विषय में एसएसपी अभिषेक यादव ने पंजाब पुलिस से जानकारी मांगी है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही चीजें स्पष्ट होगी, अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि वारदात में इस्तेमाल किए हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं। साथ ही सुंदर नाम के एक अपराधी का जिक्र किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि पंजाब पुलिस के बयान के साथ मूसेवाला की हत्या की वारदात के कई वीडियो एडिट कर चलाए जा रहे हैं। इन्हीं एक वीडियो में मुजफ्फरनगर सुंदर का कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि पंजाब पुलिस के संपर्क में है, जल्द ही चीजें स्पष्ट होगी। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

कहीं यही तो नहीं वह सुंदर
वायरल वीडियो में सुंदर नामक के अपराधी के जिक्र वाली वीडियो वायरल हुई है। ऐसे में करीब 15 वर्षों से गायब चल रहे भोपा के गांव युसुफपुर निवासी सुंदर की ओर पुलिस की शक की सुई घूम रही है। गांव यूसुफपुर निवासी सुंदर कश्यप का आपराधिक इतिहास है और वह पिछले लगभग 15 वर्ष से गायब हैं। फिलहाल सुंदर का मकान एक खंडहर के रूप में यूसुफपुर में मौजूद है। 

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि नाम चर्चाओं में आया तो मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। गायब सुंदर का पता लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed