{"_id":"64844cf0f9510dd31b0cf833","slug":"muzaffarnagar-news-villagers-have-announced-a-panchayat-regarding-the-statue-of-dheer-singh-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर पंचायत का एलान, भनक लगने पर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर पंचायत का एलान, भनक लगने पर दौड़े अफसर
Sat, 10 Jun 2023 03:44 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Jun 2023 03:44 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर पंचायत का एलान किया गया है। उधर, पंचायत होने की भनक लगते ही अधिकारी गांव की ओर दौड़े।
विज्ञापन
प्रतिमा हटाने का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह की प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत का एलान किया है। यह पंचायत तीन बजे शिव मंदिर परिसर में होगी। उधर, भनक लगने पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ रोनी हरजीपुर पहुंचे। यहां पुलिस फोर्स ने सक्रिय नेताओं के घर पर डेरा डाल लिया।
विज्ञापन
उधर, तितावी पुलिस किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नसीरपुर आवास पर पहुंची। वहीं, सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के साथ मुजफ्फरनगर डाक बंगले पर अफसरों के साथ शाम को मीटिंग होगी। गांव के जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत से मचा हड़कंप: रात में पत्नी से हुआ विवाद, सुबह बेड पर मिली लाश, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज
विज्ञापन
उधर, पुलिस फोर्स ने बिरालसी चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर चेकिंग की और किसी बाहरी व्यक्ति को रोनी हरजीपुर की संभावित पंचायत में जाने पर प्रतिबंध किया गया है। गांव में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम परमानंद झा फोर्स के साथ पंचायत स्थल पर डेरा जमाए है।
यह भी पढ़ें: अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे