{"_id":"621519707cde38497426c76c","slug":"muzaffarnagar-news-video-viral-of-a-woman-dancing-with-illegal-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार लेकर डांस करती महिला का वीडियो वायरल, एक युवक ने अपनी जान को बताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार लेकर डांस करती महिला का वीडियो वायरल, एक युवक ने अपनी जान को बताया खतरा
Tue, 22 Feb 2022 10:42 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:42 PM IST
सार
एक महिला का अवैध हथियार लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं एक युवक ने महिला से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी एक महिला का अवैध हथियार लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी महिला पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। युवक ने महिला की वीडियो भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
गांव निवासी शाहनवाज ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी भ्रूण हत्या के एक मामले में एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर आई है। उसकी एक शादी समारोह में अवैध असलाह लहराकर डांस करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। वह उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रही है। क्योंकि भ्रूण हत्या के मामले में महिला को इसी युवक ने जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण
विज्ञापन
वहीं युवक ने तहरीर देकर महिला से अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?