फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Two teenagers were caught after who ran away from correctional home and searching for third boy

यूपी: बाल सुधार गृह से भागे दो किशोर पकड़े, तीसरे की तलाश जारी, मां ने किया ये बड़ा दावा

Wed, 20 Apr 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Apr 2022 09:31 PM IST
सार

पुलिस ने दो किशोरों को बरामद कर लिया है। अभी तीसरे की तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए दोनों किशोरों की मां ने बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two teenagers were caught after who ran away from correctional home and searching for third boy
बाल-सुधार गृह मुजफ्फरनगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह (राजकीय संप्रक्षेण गृह किशोर) से भागने वाले दो किशोरों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीसरे किशोर की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


बाल सुधार गृह से मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे तीन किशोर दीवार फांद कर फरार हुए थे। बुधवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने चरथावल क्षेत्र के रहने वाले फरार दो किशोरों को चरथावल बस अड्डे से पकड़ लिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया है। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है, तीसरे किशोर की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
तीनों किशोरों के अलावा वहां पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र, नफीस, सुशील, बाल सुधार गृह (राजकीय संप्रक्षेण गृह किशोर) के सहायक अधीक्षक आशाराम निवासी गांव परेवसाह, थाना रोनाही, जिला फैजाबाद को नामजद किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: साध्वी प्राची बोलीं-चारधाम यात्रा में मुस्लिमों पर लगे रोक,'ये 20 से 50 फीसदी हो गए तो शोभायात्रा निकालना मुश्किल होगा'

मारपीट से परेशान थे
एक बाल अपचारी की मां ने बताया कि दोनों किशोरों को 13 अप्रैल को बाल सुधार गृह में भेजा था। वह बेटे से मिलने के लिए कई बार पहुंची, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया। पता चलने के बाद वह सभी पुलिस के साथ दोनों किशोरों की तलाश में जुटे थे। मां ने दावा किया कि रात के समय दोनों किशोर घर पहुंचे तो गण्मान्य लोगों को बुलाकर दोनों किशोर पुलिस को सौंप दिए। तब उनकी अपने बेटे से बात हुई, तो वह रोने लगा था। उसने बताया कि उन्हें रात में कर्मचारी पीटते हैं। उनका बेटा मानसिक तनाव में है, बाल सुधार गृह में जान का खतरा है। यहीं आरोप दूसरे बाल अपचारी की मां ने भी लगाया हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

आरोपी की ही तहरीर पर लिखा मुकदमा
बाल सुधार गृह के सहायक अधीक्षक आशाराम ने तहरीर देकर कहा कि ऊपरी मंजिल पर क्वारंटीन के लिए बाल अपचारियों को रखा था। देख-रेख, सुरक्षा की जिम्मेदारी और समस्त चाबियां उनके पास रहती थीं। मंगलवार को सफाई करवाकर कचरा बाहर फेंकने के लिए ताला खोला था, जो गलती से खुला रह गया। तब तीनों बाल अपचारी भाग गए। पुलिस ने मुकदमे में तहरीर देने वाले आशाराम को भी आरोपी बना लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed