फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Sadhvi Prachi said that ban of Muslims in Chardham Yatra

यूपी: साध्वी प्राची बोलीं- चारधाम यात्रा में मुस्लिमों पर लगे रोक, ये 20 से 50 फीसदी हो गए तो शोभायात्रा निकालना मुश्किल होगा

Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Apr 2022 08:54 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने कहा कि चारधाम यात्रा में मुस्लिमों के आने-जाने पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही कहा कि ये 20 फीसदी लोग हैं, अगर 50 से 60 फीसदी हो गए तो शोभायात्रा निकालना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Sadhvi Prachi said that ban of Muslims in Chardham Yatra
साध्वी प्राची

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ चुकीं साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं की चार धाम यात्रा में किसी भी मुस्लिम के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उत्तराखंड सरकार का सत्यापन कराने का फैसला सही है।

विज्ञापन


बागपत से हरिद्वार जाते समय साध्वी प्राची ने शहर के शिव चौक पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हज यात्रा में गैर-मुस्लिम और ईसाई धर्म के धार्मिक स्थल पर गैर-ईसाई प्रवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसे में संत समाज मांग करता है कि हिंदुओं की चार धाम यात्रा पर गैर-हिंदू का प्रवेश नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले लोगों के सत्यापन के उत्तराखंड़ के फैसले को भी सराहा। बीस फीसदी होते हुए भी कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं, अगर यह लोग 50 और 60 प्रतिशत हो गए तो हिंदुओं के लिए शोभायात्रा निकालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी

दंगाइयों के खिलाफ कड़ी हो कार्रवाई: साध्वी प्राची 
इससे पहले मंगलवार को बागपत जनपद के कस्बा अमीनगर सराय में निजी कार्यक्रम में पहुंचीं विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने ओवैसी समेत दिल्ली में दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक बहुसंख्यक हो जाएगा तो देश में सीरिया जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी
 
विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची कहा कि दिल्ली में दंगा करने वालों ने देश की अस्मिता को चुनौती दी है। दंगाइयों पर जब तक कड़ी सजा का प्रावधान नहीं होगा तब तक उनके हौसले बुलंद रहेंगे। दंगाइयों व जहर उगलने वाले ओवैसी समेत अन्य नेताओं पर भी सरकार को कड़ाई से निपटना चाहिए। लाउडस्पीकर के मुद्दे पर कहा कि सभी धर्मों के अनुयायियों को इसका अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed