{"_id":"627e45c109f37f2c657c38f8","slug":"muzaffarnagar-news-two-employees-have-been-arrested-in-case-of-burning-gpf-documents-in-tubewell-block-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मामला: जीपीएफ दस्तावेज जलाने वाले दोनों कर्मचारी दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में खोला पूरा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मामला: जीपीएफ दस्तावेज जलाने वाले दोनों कर्मचारी दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में खोला पूरा राज
Fri, 13 May 2022 05:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 May 2022 05:20 PM IST
सार
जीपीएफ के दस्तावेज जलाने वाले दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया गया है। वहीं पुलिस पूछताछ में दोनों ने पूरा राज खोल दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नलकूप खंड कार्यालय की अलमारी में जीपीएफ के दस्तावेज जलाए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मुंशी विशाल और क्लर्क अंकुल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कलेक्ट्रेट परिसर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि करीब 83 लाख रुपये का जीपीएफ निकाला गया है। दोनों से पूछताछ की गई। मुंशी विशाल ने अपनी मां वीरमति व परिचित सुनील और संजीव के खाते में 83 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। वह अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करता था। अंकुल को पूरे प्रकरण की जानकारी थी और सहयोगी था। मामला खुलता देख दोनों ने अलमारी में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
क्या है मामला
मेरठ रोड पर डीएम आवास के पास नलकूप खंड कार्यालय है। कार्यालय की एक अलमारी में आग लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि नलकूप चालक नरेश चंद को दस्तावेजों में चौकीदार दर्शाकर नई पेंशन स्कीम के चलते 13.20 लाख का भुगतान कर दिया गया है। जबकि नरेश ने कोषागार में इस संबंध में आवेदन नहीं किया है। आरोपी मुंशी विशाल और अंकुल को निलंबित कर दिया गया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
दो टीम कर रही जांच
अधीक्षण अभियंता सहारनपुर अनिल शर्मा ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मुजफ्फरनगर राकेश कुमार और नलकूप खंड मुजफ्फरनगर के लेखाधिकरी सचिन वर्मा की टीम बनाई थी। जबकि कमिश्नर ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सहारनपुर के मंडलीय अपर निदेशक कोषागार गोविंद शुक्ला और नलकूप कार्यालय के मंडल अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश शर्मा की टीम गठित की है। इस टीम ने शुक्रवार को भी बयान लिए।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान