शिक्षकों और छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर छात्रों और अध्यापकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।
सोमवार को कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सीओ धनंजय कुशवाह ने छात्रों से कहा कि सड़क पर चलते समय सभी को यातायात के नियमों का पालन कर अपने व अन्य लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने कहा की सभी छात्रों को यातायात के नियमों के पालन करने व अपने परिवार व अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से ऊपर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं, पांच लाख से अधिक लोग अपंग होकर जीवन बिताने को मजबूर हैं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य अजय पंत, एसआई चंद्रसेन सैनी, जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, बृजेश कुमार, राहुल, देवेश कुमार, जोगिंद्र, अरविंद कुमार, राजेश, संदीप कंसल, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।