{"_id":"61a5b91849e56d492a6bfcf5","slug":"muzaffarnagar-news-thieves-tried-to-loot-in-prathamya-up-gramin-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बैंक में घुसे चोर, वारदात को अंजाम देने में नाकाम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बैंक में घुसे चोर, वारदात को अंजाम देने में नाकाम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में चोरों ने बैंक में लूट की वारदात तो अंजाम देने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं बैंक अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की देवल शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने खिड़की उखाड़कर बैंक में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए। बैंक में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
बताया गया कि रामराज क्षेत्र की देवल शाखा में सोमवार रात चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। बैंक के पीछे वाले हिस्से की खिड़कियां तोड़कर चोर बैंक में घुस गए। दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बैंक अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार