फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: The cylinder exploded with a bang, killing the revenue officer, his mother, and his brothe

Muzaffarnagar News: धमाके के साथ फटा सिलेंडर, कानूनगो समेत मां और भाई की भी मौत

Mon, 29 Dec 2025 08:08 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरनगर Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 08:08 PM IST
सार

देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ समेत उनकी मां और भाई की मकान के अंदर सिलेंडर फटने से मौत हो गई। बचाने दौड़े पड़ोसी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाते हुए तीनों के शव बाहर निकाले। हादसे से कॉलोनी में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: The cylinder exploded with a bang, killing the revenue officer, his mother, and his brothe
सिलेंडर फटने से मकान की खिड़कियां टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में गैस सिलेंडर फटने से धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ (40) उनके भाई नितिन गौड़ (45) और माता सुशीला (65) की मौत हो गई। बचाव के लिए पहुंचे पड़ोसी आदित्य राणा आग की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे के दौरान कानूनगो अमित अपने भाई और मां के साथ मकान में बैठे हुए थे। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाते हुए मकान से तीन शव बरामद किये।

विज्ञापन

Muzaffarnagar News: The cylinder exploded with a bang, killing the revenue officer, his mother, and his brothe
हादसे के बाद मकान के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बच्चे घुमा रहे थे कुत्ता

कानूनगो अमित गौड़ की पत्नी ऋचा और बेटी अक्षिका एवं अराध्या पालतू कुत्ते को लेकर कॉलोनी में ही घुमाने के लिए चली गई। कुछ देर बाद ही मकान से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने मोबाइल के जरिए जानकारी दी। ऋचा और उनकी बेटी वापस मकान की तरफ को दौड़ी लेकिन इसी बीच धमाका हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: The cylinder exploded with a bang, killing the revenue officer, his mother, and his brothe
हादसे की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली के रहने वाले कानूनगो ने दो महीने पहले ही किराये पर लिया था मकान

शामली के रहने वाले कानूनगो की तैनाती सहारनपुर की देवबंद तहसील में थी। करीब दो महीने पहले ही वह परिवार के साथ रेजीडेंसी में कुटबा निवासी अरविंद कुमार के मकान में किराये पर आकर रहने लगे थे। सोमवार शाम को कानूनगो अपने भाई और मां के साथ मकान में बैठे हुए थे।

विज्ञापन

Muzaffarnagar News: The cylinder exploded with a bang, killing the revenue officer, his mother, and his brothe
मकान से शव बाहर निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बचाने दौड़ा पड़ोसी भी झुलसा

धमाके के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग पर नियंत्रण के बाद टीम मकान में पहुंची तो तीन शव मिले। पड़ोसी आदित्य राणा गंभीर रूप से झुलस गए, उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है।

देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़ समेत उनकी मां और भाई की मकान के अंदर सिलेंडर फटने से मौत हो गई। बचाने दौड़े पड़ोसी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाते हुए तीनों के शव बाहर निकाले। हादसे से कॉलोनी में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed