फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Tehri Paper Mill and Magma Industries seal causing pollution

Muzaffarnagar News : प्रदूषण फैला रही टिहरी पेपर मिल और मैग्मा इंडस्ट्रीज सील, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wed, 11 Jan 2023 08:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : प्रदूषण फैला रही टिहरी पेपर मिल और मैग्मा इंडस्ट्रीज को सील किया गया है। वहीं इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Tehri Paper Mill and Magma Industries seal causing pollution
सील लगाने की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में अशुद्धिकृत उत्प्रवाह हिंडन और काली नदी पश्चिमी में निस्तारित किए जाने पर टिहरी पेपर मिल और मैग्मा इंडस्ट्रीज को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि धंधेडा बेगराजपुर नाला काली नदी पश्चिमी में मिलता है। जिले के लगभग सभी प्रमुख जल प्रदूषणकारी उद्योगों के उत्प्रवाह का निस्तारण इसी नाले के माध्यम से होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उद्योगों एवं नालों का निरीक्षण  किया। इस दौरान मैसर्स टिहरी पल्प एंड पेपर मिल्स लिमिटेड भोपा रोड से जनित अशुद्धिकृत उत्प्रवाह को नाले में निस्तारित किया जाता पाया गया। इसके अलावा मैग्मा इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर से भी अशुद्धिकृत उत्प्रवाह को बेगराजपुर औद्योगिक नाले में निस्तारित किया जाता पाया गया। इमरजेंसी क्लोजर की संस्तुति के आधार पर बोर्ड मुख्यालय लखनऊ ने दोनों उद्योग के बंदी के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को दोनों उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया को सील कर दिया गया है। इनके अलावा वायु प्रदूषणकारी उद्योग सम्यम इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर, सुमन इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर और गुरदेव इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज  खतौली बाईपास को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed