{"_id":"5e2f2ad68ebc3e4ada3f08e8","slug":"muzaffarnagar-news-roadways-bus-overturns-in-trench-khatauli-news-mrt4659168174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस खाई में पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस खाई में पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल
विज्ञापन
रतनपुरी में खई में पलटी रोडवेज डिपो की बस।
- फोटो : KHATAULI
रोडवेज बस खाई में पलटी, छह यात्री घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव सठेड़ी स्थित शगुन पेट्रोल पंप के पास गन्ने के ट्राले को बचाने के प्रयास में खतौली से बुढ़ाना जा रही रोडवेज डिपो की बस खाई में पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मची। हादसे में छह यात्री घायल हो गए।
रविवार को खतौली डिपो की रोडवेज बस दोपहर करीब डेढ़ बजे खतौली से बुढ़ाना के लिए चली। बस को चालक नितिन कुमार चालक रहा था। बस पर परिचालक हरेंद्र सिंह रहा। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस सठेड़ी स्थित शगुन पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे गन्ने के ट्रैक्टर ट्रॉले को बचाने के प्रयास में चालक नितिन बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस फिसलती हुई सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने अन्य राहगीरों की सहायता से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। बस में सवार छह यात्रियों को मामूली चोटें आई। इस हादसे में अंजलि पुत्री जितेंद्र, सूरज पुत्र सतेंद्र, ज्योति पत्नी सतेंद्र, आशीष पुत्र जितेंद्र निवासीगण मोदीनगर गाजियाबाद, शहजाद निवासी बुढ़ाना, रामकिशन व धर्मेंद्र, निवासी शामली आदि घायल हो गए। इनके अलावा कुछ अन्य यात्रियों को भी थोड़ी बहुत खरोंचे लगी। पुलिस ने सभी घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल खतौली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।