फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Republic Day Khatauli

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Republic Day Khatauli
मंसूरपुर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

खतौली। गणतंत्र दिवस पर तहसील के अलावा सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
तहसील में एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने, शुगर मिल में मिल उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने, सहकारी गन्ना विकास समिति में चेयरमैन ओमवीर सिंह ने, नगर पालिका परिषद में ईओ जयप्रकाश यादव ने, कोतवाली में सीओ आशीष प्रताप सिंह ने, ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख संजो देवी ने ध्वजारोहण किया। केके जैन डिग्री कालेज में प्राचार्या डा. नीतू वाशिष्ठ ने, केके जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रंजन अहलावत, प्रबंधक कुलदीप त्यागी ने, राईमिंग बर्डस स्कूल में प्रबंध निदेशक डा. सुनील शर्मा ने, सेंट थॉमस स्कूल गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि फादर जोनी पुरक्काटटु सी.एम.आई. का स्वागत स्कूल बैंड के द्वारा किया गया। स्कूल के मैनेजर फादर सन्नी सी.एम.आई व प्रधानाचार्य फादर जिम्मी भी शामिल हुए। फादर जोनी के द्वारा झंडा फहराया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर लोग झूमे
खतौली। चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार व महिपाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सचिव सत्येंद्र, अध्यक्ष श्रीनिवास तंवर, डा. आदर्श मोघा, डा. यशपाल, हरबीर आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय प्राचार्या डा. मधु शर्मा, अध्यापिकाओं में संतरेश, नेहा शर्मा, शिवानी, रीतूपाल, मीनू, प्राची मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सीमा तोमर ने किया। छात्राओं में वृत्तिका, काजल रानी, डोली, कृतिका, प्राची मोतला, शैली, दीपा आदि ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में ध्वजारोहण किया
मोरना। मोरना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस मनाया गया। शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक व शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में स्वामी ओमानंद महाराज ने, गुरुकुल आश्रम स्थित संस्कृत विद्यालय में स्वामी आनंद वेश महाराज, प्रधानाचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, एमएसएस डिग्री कालेज मोरना में प्रबंधक मदनपाल एडवोकेट, प्रधानाचार्य डा. राजपाल मलिक, महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना में प्रबंधक आनंद सहरावत, प्रधानाचार्य फूलचंद्र सिंह, स्वामी कल्याण देव इंटर कालेज में प्रबंधक डा. ब्रजभूषण वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
किसान सेवा सहकारी समिति मोरना में चेयरमैन सुनिता देवी, रवि कुमार सचिव, विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, प्रभात कुमार बीडीओ, पशु चिकित्सक केंद्र पर डा. अखिलेश सिंह, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. उदयवीर सिंह, विवेक चौधरी, जेपीएस में प्रबंधक कृष्णकांत शर्मा, मोहनी शर्मा, महर्षि शुकदेव माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य विनेश पंवार, दि गंगा किसान चीनी मिल में चेयरमैन स्नेहलता, गन्ना विकास परिषद में चेयरमैन अजय चौधरी, सचिव संजय कुमार, चेयरमैन पति देवेंद्र सिंह, सचिव यशपाल ढाका, इंटर कालेज भोकरहेड़ी में प्रबंधक डा. कर्णवीर सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन सरला देवी, रविदत्त, स्वामी ओमानंद डिग्री कालेज बेहड़ा सादात में प्रबंधक डा. हरपाल पंवार, ओमानंद इंटर कालेज में प्रबंधक संजीव वर्मा, आरजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमेशपाल सिंह, दयावती इंटर कालेज केडी दरियापुर में संस्थापक राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य पूजा मलिक, किसान इंटर कालेज ककरौली में प्रबंधक सत्यपाल सिंह, अरुण सिंह, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, किसान सेवा सहकारी समिति में चेयरमैन सुरेशना देवी, धीर सिंह पुंडीर, साधन सहकारी समिति तिस्सा में चेयरमैन सहंसरपाल सिंह, सचिव अनिल तिवारी आदि ने ध्वजारोहण किया।
मंसूरपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
मंसूरपुर। संस्थानों तथा शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण प्रबंधक संजीव राठी ने किया। देव पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक विकास बालियान ने, देव न्यू एरा एकेडमी में प्रधानाचार्या नंदनी बालियान ने, राज पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी ने, दुधाहेड़ी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने, पुरा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदीश कुमार ने, मंसूरपुर शुगर मिल में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने, एमडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक संदीप कुमार तथा प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री ने, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया, अजमतगढ़ के प्राइमरी स्कूल में ग्राम प्रधान वीरेंद्र सैनी ने ध्वजारोहण ने किया।

ध्वजारोहण किया
खतौली। इंदिरा गांधी स्मारक समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश पालीवाल ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष नासिर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष जमील अंसारी, जफर महमूद, जैगम अली, ओमपाल सिंह पंवार, घनश्याम दत्त शर्मा, पूर्व सभासद राहत इकबाल, दिलशाद सिद्दीकी, ब्रजभूषण शर्मा, नफीस अहमद, बिजेंद्र तितौरिया, विजय कुमार, राजपाल ढिल्लौर, सौराज निहारिया, नरेश गौड़, काजी शाहिद, धर्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed