फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rally in support of CAA

भारत माता के जयकारों से गूंजा नभ

Mon, 13 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rally in support of CAA
सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते चंद्रमोहन महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारत माता के जयकारों से गूंजा नभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित भाजपा की पैदल यात्रा में भारी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागरिकों के भारत माता की जयकारों से नभ गूंज उठा। पदयात्रा में भाजपाइयों के साथ महिला और साधु संत भी शामिल रहे। शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई पदयात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
भाजपा के बैनरतले जागरण अभियान समिति ने सीएए के समर्थन में पैदल यात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल लोगों की वजह से करीब तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। भाजपा की पद यात्रा जीआईसी के मैदान से प्रारंभ होकर महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिवचौक और मीनाक्षी चौक होते हुए आर्य समाज रोड से जीआईसी के मैदान पर ही संपन्न हुई। लोगों के हाथों में तिरंगे झंडे और भारत माता के जयकारे गुंजायमान रहे। परमधाम के कार्यकर्ता अपने बैनर पर चंद्रमोहन महाराज का फोटो लगाकर भी चल रहे थे। पदयात्रा की अगवानी भारत माता के चित्र लगे रथ ने की। स्वामी विवेकानंद का चित्र पद यात्रा के पीछे चल रहे रथ पर लगाया गया था। शहर में पूरा पदयात्रा मार्ग तोरणद्वारों से सजाया गया था। रथों को भाजपा के बैनर और फूल मालाओं से सजाया गया। अधिकांश लोगों के हाथों में तिरंगा, भाजपा के झंडे और सीएए के समर्थन में प्ले कार्ड थे। भाजपा की पदयात्रा को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी मुख्य स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर तैनात रहे। पैदल यात्रा के चलते दो घंटे तक शहर पूरी तरह जाम रहा। आम आदमी को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पदयात्रा पर हुई फूलों की वर्षा
मुजफ्फरनगर। पदयात्रा के दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा भी की। अग्रवाल मार्केट, एसडी मार्केट, नंदी स्वीट्स, जिला परिषद मार्केट, झांसी की रानी, एसडी मार्केट, सिटी सेंटर, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड पर फूलों की वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों का रहा समर्थन
मुजफ्फरनगर। भाजपा की पैदल यात्रा में परमधाम, आंगनबाड़ी संघ, गुड़ खांडसारी मचेंट्स एसोसिएशन, विहिप, भारत विकास परिषद, समर्पित युवा संगठन, जिला पूर्व सैनिक संगठन, शाकुंतल वेलफेयर, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, अधिवक्ता परिषद, एबीवीपी, क्रीड़ा भारती, मजदूर संघ, सैनिक प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यापार मंडलों, हिंदू संगठनों का सहयोग रहा। पदयात्रा में सबसे अधिक संख्या परमधाम के अनुयायियों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed