{"_id":"61cb50e99d5eac7c3435a362","slug":"muzaffarnagar-news-rakesh-tikait-said-that-the-biggest-wrongdoing-is-to-reject-mahatma-gandhi-on-the-pretext-of-parliament-of-religions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राकेश टिकैत बोले- धर्म संसद के बहाने बापू को खारिज करना सबसे बड़ा अधर्म, जहर उगलने वालों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राकेश टिकैत बोले- धर्म संसद के बहाने बापू को खारिज करना सबसे बड़ा अधर्म, जहर उगलने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
सार
राकेश टिकैत ने संत कालीचरण के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धर्म संसद के बहाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खारिज करना ही सबसे बड़ा अधर्म है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि धर्म संसद के बहाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खारिज करना ही सबसे बड़ा अधर्म है। ऐसे अधर्मियों ने मानवता को कलंकित किया है।
विज्ञापन
रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान रविवार को संत कालीचरण ने विवादित बयान दिया था। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि रघुपति राघव राजा राम के सहारे राम को जन-जन के घट में रोपित करने वाले महात्मा गांधी जैसे युग पुरुष को तथाकथित धर्म संसद के बहाने खारिज करना ही सबसे बड़ा अधर्म है। भाकियू ऐसे किसी भी कृत्य को सिरे से खारिज करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जहरीले बोल कहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपिता ने अपने अहिंसक आंदोलनों से देश के अंदर आजादी की ललक जगाई और अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर