फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait said that PM and CM belong to everyone, should not campaign for the party

मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत बोले- पीएम-सीएम सबके, पार्टी के लिए नहीं करना चाहिए प्रचार

Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम और सीएम सबके हैं, उन्हें पार्टी के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rakesh Tikait said that PM and CM belong to everyone, should not campaign for the party
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमने गांव में कह दिया है, अब किसान अपना काम करेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सबके हैं, उन्हें पार्टी के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए। इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सोमवार को चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जो भी सरकार ठीक काम नहीं करेगी, उसके खिलाफ आंदोलन होगा। महंगी बिजली, गन्ना, किसानों का बकाया भुगतान मुद्दा है। गांव के लोगों की 13 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली बॉर्डर पर हुई है। चुनाव में अब यही ट्रेनिंग काम आने वाली है। किसान राजनीतिक दलों पर निगाह रखने का काम करेंगे। मुफ्त राशन की जगह सरकार को रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को नौकरी चाहिए, लेकिन सरकार नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर पीएम की सुरक्षा को खतरा है तो आम जनता का क्या होगा। प्रधानमंत्री को अगर सड़क रास्ते से चलना है तो सिसौली आ जाए, इस क्षेत्र की सड़कें भी ठीक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed