फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Police has arrested one accused in fraud case of ATM card

ऐसे शातिरों से सावधान: एटीएम बदलकर अकाउंट से उड़ा लेता था रुपये, पकड़े जाने पर खोला पूरा राज, 24 एटीएम कार्ड बरामद

Sat, 26 Mar 2022 11:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को दबोचा है, जो लोगों के एटीएम बदलकर अकाउंट से रुपये उड़ा देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 24 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Police has arrested one accused in fraud case of ATM card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एटीएम बदल कर खाते से नकदी निकालने वाले एक अंतरराज्य  शातिर अपराधी को पकड़ा है। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने शातिर के पास से एक कार व 24 एटीएम बरामद किए हैं।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन प्रभार बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र की कच्ची सड़क इंडिया वन एटीएम के पास से शुक्रवार देर रात कार में बैठे एक शातिर युवक को पकड़ा है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्र राम कुमार निवासी दूधली आलमगीर चरथावल बताया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। तलाशी में उसके पास से विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम कार्ड बरामद हुए। उसने अपने भागे साथी का नाम नीटू पुत्र बुड्ढ़ाखेडी चरथावल बताया। 
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने जानकारी दी कि वह और उसका साथी एटीएम के पास कार लेकर खड़े हो जाते हैं और एटीएम में भुगतान लेने जाने वाले व्यक्ति का बहाने से एटीएम बदलकर उसके खाते से रुपये निकला लेते हैं। 21 फरवरी को रुड़की रोड पर एक व्यक्ति का एटीएम बदल कर उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। चार हजार रुपये की सहारनपुर में खरीदारी की थी। ऐसे ही बुढ़ाना में किया था। वहां पर 44 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हरिद्वार व अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की घटनाएं करना स्वीकार किया है। उसका कहना है कि उसे याद नहीं है कि उसने कितनी घटनाएं की हैं। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

चोरी का मामला, रंगेहाथ पकड़ा बाइक चोर
बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली। मुकदमा दर्ज कर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि ईदगाह पुलिस चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने झिंझाना के गांव पीरखेड़ा निवासी असलम पुत्र वाजिद को पकड़ा था। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

चाकू बरामद, आरोपी पकड़ा
कार्तिक पुत्र स्वं संदीप निवासी रैदासपुरी को सिविल लाइन पुलिस ने चाकू के साथ घासमंडी सरवट से पकड़ा। दिन में पकड़े आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed