फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Police accused of pick up Sachins sister who was killed in Kawal incident

Muzaffarnagar: पुलिस पर कवाल कांड में मारे गए सचिन की बहन को उठाकर ले जाने का आरोप

Wed, 15 Feb 2023 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 01:33 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस पर कवाल कांड में मारे गए सचिन की बहन को उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। महिला आयोग में इसकी शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Police accused of pick up Sachins sister who was killed in Kawal incident
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ क्षेत्र के राजपुर गांव में संजू वाल्मीकि की हत्या के मामले में पुलिस पर कवाल कांड में मारे गए सचिन की बहन को उठाकर ले जाने का आरोप लगा है। महिला आयोग से इस मामले की शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात राजपुर गांव में दो सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। कवाल कांड में मारे गए सचिन की बहन रितु की शादी राजपुर गांव के मोहित चौधरी के साथ हुई है। हत्या के मामले में पुलिस को मोहित की तलाश है।
विज्ञापन


महिला आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि पुलिस मोहित की पत्नी रितु को जबरन उठा ले गई। इस दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। यही नहीं रितु को अपने नौ माह के बच्चे को भी साथ नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड

बता दें कि गांव राजपुर में मजदूर संजू वाल्मीकि हत्याकांड में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक के भाई रोहित ने गांव निवासी राजेंद्र व वीरेंद्र पुत्रगण अजीत और मोहित पुत्र राजेंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

नामजद आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश में दबिश दे रही है। इसके बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। वहीं सचिन का जीजा मोहित भी इस मुकदमे में नामजद किया गया है। 

मामले में मलिकपुरा के रविंद्र ने अमर उजाला संवादाता को पुष्टि करते हुए बताया कि सचिन की बहन को पुलिस जबरन उठाया था लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed