फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: New Mandi Police Station

लुटेरों के आगे बेबस हुई मंडी पुलिस

Fri, 08 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: New Mandi Police Station
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस पिछले पांच दिन से लुटेरों के आगे बेबस नजर आ रही है। पहले पेट्रोल पंप लूट और बुधवार को दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में हुई वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है। हैरत की बात यह है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद लुटेरों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर पांच दिन पूर्व बाइक सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप लूटकर सनसनी फैला दी थी। लुटेरों ने अपने चेहरे कपड़े से बांधकर छिपा रखे थे। पुलिस पेट्रोल पंप लूट की इस वारदात का खुलासा कर भी नहीं पाई कि बुधवार को दिनदहाड़े भरतिया कॉलोनी में ज्वैलरी शॉप को लूटकर हड़कंप मचा दिया। विरोध करने पर सर्राफ अमरीश गोयल को भी गोली मार दी गई। खास बात यह कि पेट्रोल पंप लूट से भी मंडी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया और यातायात माह होने के बावजूद एक ही बाइक पर सवार कपड़े व हेलमेट से चेहरा छिपाए घूम रहे चार लुटेरों को कहीं भी रोकने की जहमत तक नहीं उठाई गई। दोनों भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन थाना पुलिस इस घटना में भी शामिल लुटेरों को चिह्नित तक नहीं कर सकी है। वहीं, दोनों वारदात एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिए जाने की भी आशंकाएं जताई जा रहीं है। फर्क केवल यही है कि पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा विरोध नहीं किए जाने पर फायरिंग नहीं की गई, जबकि सर्राफ को विरोध करने पर गोली मार दी गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed