फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Naresh Tikait said that has been withdrawal agricultural law by government in Parliament and cases should also be returned

किसान आंदोलन: टिकैत बोले- सरकार ने संसद में कानून वापस लेकर बढ़ाया यकीन, कहा दर्ज मुकदमे भी होने चाहिए वापस

Tue, 30 Nov 2021 10:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Nov 2021 10:27 AM IST
सार

नरेश टिकैत ने कहा कि संसद में कृषि कानून वापस लेकर सरकार ने अपना यकीन बढ़ाया है। उन्होंने कहा किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस होने चाहिए और किसानों के बाकी मुद्दों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Naresh Tikait said that has been withdrawal agricultural law by government in  Parliament and cases should also be returned
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संसद में कृषि कानून वापस लेकर सरकार ने अपना यकीन बढ़ाया है। सरकार की सराहनीय पहल है। यह कदम पिछले साल ही उठाया जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी देकर किसानों का भला करना चाहिए। किसान हित के मुद्दों पर सरकार को प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को भाकियू अध्यक्ष ने कृषि कानून वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने यकीन खो दिया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की और इसके बाद संसद में कानून वापसी से यह उम्मीद जगी है कि सरकार किसानों के विषय में सकारात्मक कदम उठा रही है। किसानों के बाकी मुद्दों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए हैं, उनके परिवारों को मदद मिलनी चाहिए। किसानों पर बेवजह जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन पर भी सरकार को कदम उठाते हुए वापस लेने चाहिए। अगर सरकार एक कदम अच्छा उठाती है तो किसान दो कदम अच्छे उठाएंगे। किसान बेहद सरल होते हैं, इस वजह से सरकार को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed