{"_id":"646a0b680c082ec2510c4a2d","slug":"muzaffarnagar-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-562-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नौचंदी को मेरठ में रोका, तीन ट्रेनों को पानीपत रूट से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नौचंदी को मेरठ में रोका, तीन ट्रेनों को पानीपत रूट से निकाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रदद के चलते परेशान यात्री।
सहारनपुर रेलवे यार्ड में कार्य के चलते कई टेंनें रद्द रहीं
हरिद्वार-देहरादून मार्ग की ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को सहारनपुर रेलवे यार्ड में रेलवे लाइनों पर कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहीं। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ में रोका गया, जबकि लंबी दूरी वाली तीन ट्रेनों को अंबाला से पानीपत रूट से निकाला गया। सहारनपुर जाने वाले यात्री परेशान होकर अन्य वाहनों से रवाना हो गए। हरिद्वार-देहरादून मार्ग की ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
सहारनपुर में रेलवे यार्ड में कार्य के चलते सबसे ज्यादा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग प्रभावित रहा। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेन रद्द रही या पानीपत मार्ग से निकाली गई। दिल्ली से हरिद्वार व देहरादून मार्ग की कोई भी ट्रेन किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुई। केवल इंदौर से देहरादून जाने वाली ट्रेन को सहारनपुर न ले जाकर टपरी हिंडन नदी से हरिद्वार के लिए चलाया गया।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन अंबाला से (वापसी में), सप्ताह में दो बार आने व जाने वाली अंमृतसर-इंदोर एक्सप्रेस ट्रेन को इंदौर से (वापसी में), शालीमार एक्सप्रेस जम्मू तवी से वापसी में पानीपत मार्ग से निकाली गई। इसके अलावा अंबाला से दिल्ली आने जाने वाली इंटर सिटी को दोनों तरफ से रद्द रखा गया। कालका से दिल्ली, दिल्ली से अंबाला व दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन भी रद्द रही।
विज्ञापन
पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे विलंब से चली। जो ट्रेन रद्द रही या दूसरे मार्ग से निकाली गई, उनके बारे में रेलवे स्टेशन पर लाउडस्पीकर से संदेश प्रसारित किया गया।