फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   muzaffarnagar news

स्वर्णिम अक्षरों से लिखी है महाराणा की वीरता : बृजेश सिंह

Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar news
महाराणा प्रताप की जयती के कार्यकम्र में समाज के मेधावी को  सम्मानित करते राजपूत महासभा के पदा​ध
- युवाओं के लिए सदियों तक उनकी वीरता बनी रहेगी प्रेरणा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप ने देश के लिए सर्वस्व बलिदान किया। इतिहास में महाराणा का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। सदियों तक वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

राजपूत महासभा रजिस्टर्ड की ओर से रुड़की रोड स्थित सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने दीप जलाकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि महाराणा ने मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी। हल्दी घाटी में उनकी वीरता स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।
विज्ञापन




भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अंतिम सांस तक हार नहीं मानी और मातृभूमि के लिए संघर्ष करते रहे। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान के कारण राजपूत समाज हमेशा गौरवान्वित रहेगा। उनके त्याग को देश कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत सुभाष चौहान, महेंद्र सिंह सोम, डॉक्टर राजपाल सिंह, रणबीर सिंह, एडवोकेट दिलबाग सिंह, दिवाकर सिंह, नसीब सिंह पुंडीर ने किया। राजपूत सभा के संस्थापक ठाकुर अशोक सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और संचालन भूपेंद्र सिंह एवं चरणपाल सिंह तोमर ने किया। व्यवस्था अमित पुंडीर, दिनेश पुंडीर और नीरज सिंह ने संभाली।


मेधावियों को किया सम्मानित

सम्मेलन में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एचजेएस भानु प्रताप सिंह, अमेरिका में वैज्ञानिक आशीष कुमार सिंह और डॉक्टर सतपाल सिंह ने मेधावियों को अच्छे कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन किया। युवाओं से कहा कि कड़ी मेहनत का हमेशा फल मिलता है। प्रतिस्पर्धा के दौर में हार मानकर कभी नहीं बैठना चाहिए। हमेशा आगे बढ़ें और सफलता हासिल करें। इस मौके पर महेश चौहान, रामफल सिंह एडवोकेट, डॉक्टर हरपाल सिंह, सोमपाल सिंह चेयरमैन, सुनील प्रधान, मनोज चेयरमैन, विकास आर्य , राजेश चौहान, जयप्रकाश राणा ने भी विचार रखें।



ये रहे मौजूद

इस मौके पर राजवीर सिंह जादौन, प्रदुमन सिंह राणा, संदीप सिंह पुंडीर, योगेश सिंह, सुल्तान सिंह, संदीप पुंडीर, सतपाल सिंह, तरसपाल एडवोकेट, अजय पुंडीर, कुलदीप सिंह, रामभूल सिंह, मुकुटराज सिंह सुखवीर सिंह, अमित रावल, अक्षय पुंडीर, रामनाथ सिंह, सुषमा पुंडीर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed