फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Municipality Board Meeting

छह माह के लिए फंस गए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव

Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Municipality Board Meeting
छह माह के लिए फंस गए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की 19 अक्तूबर 2019 को हुई बैठक को कमिश्नर की मंजूरी मिलने के बावजूद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव फंस गए हैं। सभासदों ने जिन प्रस्तावों को पास नहीं किया, उन्हें छह माह के बाद ही बोर्ड बैठक में शामिल किया जा सकता है। इन प्रस्तावों में पेयजल, सड़कों की मरम्मत एवं बहुमंजिला सब्जी मंडी निर्माण के प्रस्ताव शामिल थे।

वर्तमान कार्यकाल में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठकें विवादों में घिरी रहीं हैं। हर बार बैठक को लेकर चेयरपर्सन एवं विपक्षी सभासदों के बीच खेमेबंदी रहती है। 19 अक्तूबर को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल की गैरमौजूदगी में हुई बैठक को मंडलायुक्त की मंजूरी तो मिल गई, लेकिन इस बैठक में शामिल किए गए करीब 40 प्रस्ताव अटक गए हैं। सभासदों ने 60 में से लगभग 20 प्रस्तावों पर ही अपनी सहमति दी थी। अन्य प्रस्तावों के अस्वीकृत हो जाने के बाद इन्हें अगली बोर्ड बैठक में भी शामिल नहीं किया जा सकता। एक बार कोई प्रस्ताव गिर जाए तो उसे कम से कम छह माह तक पास नहीं किया जा सकता। इसलिए कई जरूरी प्रस्ताव छह माह के लिए अटक गए हैं। इनमें कांवड़ यात्रा के दौरान की गई प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाओं के भुगतान के मामले भी थे। इसके अतिरिक्त पेयजल सप्लाई, पाइप लाइन मरम्मत आदि कार्यों के भुगतान के प्रस्ताव भी शामिल किए गए थे। बहुमंजिला सब्जी मंडी एवं फल बाजार का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी पास नहीं हो सका। इन प्रस्तावों को अब छह माह तक होने वाली बोर्ड बैठक में शामिल नहीं किया जा सकता। इस संबंध में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि मंडलायुक्त के बैठक को स्वीकृति दे दी है। इसलिए आगे कुछ नहीं कहा जा सकता। जो प्रस्ताव पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें छह माह तक शामिल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed