फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ?

बरला में त्यागी समाज ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज के बीच नाराजगी व्याप्त है। बरला में समाज के लोगों ने सरकार के विरोध में धरना देकर सीओ सदर हेमंत कुमार को एक ज्ञापन दिया।
वक्ताओं ने कहा कि त्यागी समाज ने हमेशा देश की नि:स्वार्थ सेवा की है। कभी आंदोलन के नाम पर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। देश की आजादी में कुर्बानी देकर इतिहास में नाम दर्ज कराया है। नोएडा में श्रीकांत त्यागी त्यागी प्रकरण में उसके परिवार के साथ जो बर्बरता हुई, वह निंदनीय है। सांसद महेश शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध रही, उनकी संपत्ति की भी निष्पक्ष जांच हो। सपा प्रवक्ता सुनील साजन व सुमैया राणा पर भी नाराजगी व्यक्त की। अगर समाज को न्याय नहीं मिला तो देश व्यापी आंदोलन किए जाएंगे। ब्रजभूषण त्यागी, शुभम त्यागी, भोलू त्यागी, विशांत त्यागी, सचिन, ललित, अभिनव, संचित त्यागी, आर्यन, रजत, नीटू त्यागी, सुशील त्यागी, मोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

त्यागी समाज के लोगों ने किया पूर्व विधायक का किया विरोध
पुरकाजी। गांव खाईखेड़ी में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल का पर त्यागी समाज के कुछ लोगों ने विरोध किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पूरे समाज को बदनाम करना ठीक नहीं है। श्रीकांत त्यागी के परिवार को प्रताड़ित किया गया। बदले की भावना से काम लिया गया है। इस संबंध में पूर्व विधायक का कहना है कि कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद महेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर। त्यागी भवन में त्यागी समाज की बैठक में सांसद महेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा नेता सुधीर त्यागी ने कहा कि समाज को भाजपा का विरोध नहीं करना चाहिए। अपनी मांग रखनी चाहिए कि श्रीकांत त्यागी के परिवार का उत्पीड़न न हो और महेश शर्मा पर कार्रवाई हो। इस अवसर पर हरिओम त्यागी सहित त्यागी समाज के लोग काफी संख्या में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed