फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Salutations to Baba Tikait

बाबा टिकैत को किया भावपूर्ण नमन

Fri, 15 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Salutations to Baba Tikait
सिसौली में भौराकलां थानाध्यक्ष को सम्मानित करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाबा टिकैत को किया भावपूर्ण नमन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा एवं भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 9वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ एवं कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिले भर में बाबा टिकैत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरकुलर रोड पर ऋषभ विहार में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवास पर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ किया गया। यज्ञ ब्रह्मा वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य रहे। यज्ञमान चरण सिंह टिकैत रहे। मौके पर रमेश मलिक, धर्मेंद्र मलिक, सहदेव आर्य, संजय मित्तल, डॉ. जीतसिंह तोमर आदि रहे। उधर, खतौली में मंडल महासचिव राजू अहलावत के भैंसी गांव स्थित आवास पर हवन कर पुष्पांजलि दी गई। उधर, चंदसीना में भाकियू युवा नेता विमल प्रजापति के आवास पर भी पुण्यतिथि मनाई गई। हवन यज्ञ में सचिन चौधरी, राजकुमार, यतेंद्र गांधी, सोनू, विमल कुमार, सूरज चौधरी मौजूद रहे। तितावी के एसएलएस पब्लिक स्कूल धौलरा पर यज्ञ किया गया। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, बादल चौधरी, विपुल निरवाल, प्रवीण, उपेंद्र लाठियान, जसवंत सिंह मौजूद रहे। उधर, चरथावल में कसौली गांव में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने सादगी से बाबा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। धीर सिंह, गजराज सिंह, पूर्व प्रधान सुखपाल मौजूद रहे। रोनी हरजीपुर में बाबा के चित्र पर कार्यकर्ताओं विकास शर्मा, पप्पू राणा, मांगे राम शर्मा, ब्रजपाल सिंह ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव जोहरा में कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव तोमर, राजवीर मलिक, देवतोमर, चंद्रपाल प्रधान आदि मौजूद रहे। पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में मंडल महासचिव नवीन राठी के आवास पर बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ब्रह्म सिंह राठी, गोल्डी राठी, किरनपाल राठी, प्रवीण राठी, रितिक राठी आदि मौजूद रहे। छपार के गांव बरला में अमित त्यागी के आवास पर हवन किया। मांगेराम त्यागी ने कोरोना योद्धा सीओ सदर कुलदीप कुमार व प्रभारी निरीक्षक को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। भोपा में पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, योगेश सिवाच, सलमान, मेहताब पटौली, राजेंद्र, यशपाल सिंह के अलावा भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल आदि ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाहपुर के गांव सोरम में यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, राजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, बबलू आदि मौजूद रहे। गढ़ी नौआबाद में पूर्व विधायक राजपाल बालियान के आवास पर बाबा टिकैत को याद किया गया।

सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर यज्ञ करता टिकैत परिवार।

सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर यज्ञ करता टिकैत परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed