फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Mohtamim overturned from statement in court, 12 accused acquitted, accused of getting fatwa distributed by Darul Uloom

यूपी: अदालत में बयान से पलट गए मोहतमिम, 12 आरोपी दोषमुक्त, दारुल उलूम के नाम पर फर्जी फतवा बंटवाने का था मामला

Fri, 22 Apr 2022 04:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Apr 2022 04:40 PM IST
सार

मोहतमिम अदालत में अपने बयान से पलट गए। अदालत ने इस मामले में 12 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Mohtamim overturned from statement in court, 12 accused acquitted, accused of getting fatwa distributed by Darul Uloom
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दारुल उलूम देवबंद के नाम पर फर्जी फतवा बंटवाने के मामले में आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। पीड़ित मोहतमिम ने अदालत में कहा कि उन्हें घटना याद नहीं है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जैबा रऊफ ने साक्ष्य के अभाव में 12 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा रफीकुल उलूम महमूदिया के मोहतमिम हाजी शाहिद ने परिवाद दर्ज कराया था। मोहतमिम का कहना था कि 15 मार्च 2008 को उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ लोगों ने दारुल उलूम देवबंद के नाम से एक फर्जी फतवा तैयार कराया और खुद को मदरसे का मोहतमिम बताया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा तो 17 आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-1 ने आरोपियों को तलब किया। सुनवाई के दौरान वादी अपने बयान से पलट गए और कहा कि घटना याद नहीं है। उनकी कोई मानहानि नहीं हुई है। इस पर अदालत ने साक्ष्य के अभाव में 12 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। वहीं ट्रायल के दौरान पांच आरोपियों की मौत हो चुकी है।
 

यह भी पढ़ें: खतरे में मासूमों की जान: गजब है हाल, ट्रक के नंबर पर स्कूल वाहन, बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 461 बसें, पढ़ें खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed