फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Minister Kapil Dev Aggarwal donated his body parts

यूपी का खास अभियान: योगी सरकार में मंत्री कपिल देव करेंगे अंगदान, ऑनलाइन भरा फॉर्म, कही ये बड़ी बात

Wed, 13 Sep 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Sep 2023 08:26 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अंगदान की शपथ लेने के साथ-साथ नेत्र दान करने की घोषणा भी की। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी आंखें दान करने की बात कही।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Minister Kapil Dev Aggarwal donated his body parts
मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान भव: सरकार की ओर से चलाया गया अत्यंत महत्वाकांक्षी अभियान है। इसके तहत स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान एवं अंगदान शपथ महत्वपूर्ण घटक है।

विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग अंगदान करने का संकल्प लें। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होगी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इस अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच मनाया जाएगा। आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा एवं आयुष्मान ग्राम पंचायत, आयुष्मान नगरीय वार्ड, पांच प्रमुख घटक रखे गए हैं। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों ने निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल, नीरज केडिया, होती लाल शर्मा, परम कीर्ति शरण सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि को सम्मानित किया। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आभा आत्रेय, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. राजीव निगम, डॉ. शैलेश जैन, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डीपीएम विपिन कुमार, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉ. आकाश त्यागी और जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा मौजूद रहे।

मंत्री ने की नेत्रदान की घोषणा
आयुष्मान भवः कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अंगदान की शपथ लेने के साथ-साथ अपनी नेत्र दान करने की घोषणा भी की। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी आंखें दान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को अंगदान करना चाहिए। ताकि दूसरे व्यक्ति को जीवन मिल सके।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अंतर्गत साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने किया। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रसूति एवं एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, सर्जरी, ईएंटी, नेत्र रोग, मनोरोग आदि के बारे में जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. नदीम, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. शैला परवीन, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. विपुल तोमर, बीसीपीएम इजहार अली, फैजल अहमद, अब्दुल करीम, राम अवतार शर्मा, अशोक लैब टेक्निशियन, धीरज राठी, अंशुल, कीर्ति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed