फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Locust threat increases

पंजाब के नजदीक इलाकों में टिड्डी का खतरा

Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Locust threat increases
टिड्डी...। कैरिकेचर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान की फसलों पर कहर बरपाने के बाद टिड्डी दल ने भारत में प्रवेश कर लिया है। पंजाब के सरहदी गांवों में इसका प्रकोप दिखने के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पंजाब के सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों के किसानों को अपने खेतों की निगरानी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पंजाब की सीमा से लगे हिंदुस्तान के पश्चिमी सरहदी गांवों में टिड्डी का भयंकर प्रकोप देखा गया है। टिड्डी दल फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे देखते हुए किसान फसलों की सतत निगरानी करते रहें। कीट की निगरानी के लिए ब्लॉक एवं गांव स्तरीय कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। यदि किसानों को भी कहीं पर टिड्डियों का समूह नजर आता है तो तुरंत न्याय पंचायत स्तर के प्राविधिक सहायक, ब्लॉक स्तर पर एडीओ कृषि या कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन

बर्तन से शोर कर भगाएं टिड्डी दल
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि टिड्डियों को बर्तन या अन्य किसी ध्वनि यंत्र से शोर करके फसलों से दूर रखें। टिड्डी में दिन में खाने एवं रात में अंडे देने की प्रवृत्ति होती है। यदि किसी किसान के खेत में टिड्डी दल रात्रि में रुकते हैं तो किसान सुबह ही उस क्षेत्र को जोत दें। साथ ही मैलाथियान 50 प्रतिशत की 500 मिली मात्रा प्रति हेक्टेयर, क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत की दो लीटर प्रति हेक्टेयर, डाइक्लोरोवास 75 प्रतिशत की 500 मिली प्रति हेक्टेयर अथवा ब्यूवेरिया बेसियाना की 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर का 600 से 700 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे कर अंडों को नष्ट कर दें ताकि उनकी अगली पीढ़ी तैयार न हो पाए। किसान अपनी फसलों की लगातार निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed