फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Leopard enters Bhokheri

भोकरहेड़ी में आया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 25 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Leopard enters Bhokheri
भोकरहेड़ी के जंगल में तेंदुए के पदचिन्हों को देखते किसान। - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी के जंगल में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान को तेंदुए के पैरों के निशान मिले, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के जंगल में कुटी वाले रास्ते पर किसान अपने खेतों पर जंगली जानवर से गेहूं की फसल को बचाने के लिए रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते में तेंदुए के पैरों के निशान देखे। किसान घबरा गया और वह अपने खेतों से भागकर गांव में पहुंचा और इस बारे में गांव वालों को बताया। जिसमें मौके पर प्रवीण कुमार, भाकियू के नगर उपाध्यक्ष दलबीर, मदन, नीटू, जगदीश व अन्य किसान मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पैरों के निशान देखे। मौके पर पहुंचे किसानों ने वन विभाग के कर्मचारी रमेश कुमार को फोन पर अवगत कराया। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। करीब एक सप्ताह पूर्व शुक्रतीर्थ के जंगल में तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की गुहार प्रशासन व वन विभाग से लगाई है। वन दरोगा रमेश ने बताया कि दो दिन पहले तेंदुए को सीकरी के जंगल में देखा गया था। उसके बाद शुक्रतीर्थ के जंगल में पहुंच गया और वह रात को वापस आ सकता है। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को तेंदुए से सावधान रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed