फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   muzaffarnagar news lack of oxygen and Arrangement of hospitals, thousands of deaths due

घावों पर मरहम की बात तो कह जाते योगी जी...., अस्पतालों की अव्यवस्था, ऑक्सीजन की कमी से हुईं कई हजार मौत

Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 May 2021 11:43 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पीड़ित परिवारों को  उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनके घावों पर कुछ मरहम जरूर लगाकर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ -

विज्ञापन
muzaffarnagar news lack of oxygen and Arrangement of hospitals,  thousands of deaths due
cm yogi in Muzaffarnagar - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिन परिवारों ने अपनो को खोया है, जो अव्यवस्था का कहीं न कहीं शिकार हुए है, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घावों पर मरहम की उम्मीद थी।

विज्ञापन


उनका मरहम यही था कि एक बार कह देते कि ऑक्सीजन ब्लैक करने वाले, बीमारों को लूटने वाले अस्पतालों का चिट्ठा सरकार के पास है। वे छोड़े नहीं जाएंगे, कम से कम विपदा के बीच कुछ तो राहत मिलती। प्रशासनिक फैल्योर को अव्यवस्था का नाम देकर इन सबको बचा गए। 
विज्ञापन


चुनाव के बाद गांवों से मौत का जो आंकडा आ रहा है, इससे यह तो निश्चित हो गया है कि कोरोना महामारी के बीच बुखार आदि से जिले में दस हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े भले ही सरकारी फाइलों में न हो, लेकिन गांवों के श्मशान और कब्रिस्तान इनका रिकार्ड बयां कर रहे हैं। अस्पतालों की अव्यवस्था और ऑक्सीजन की कमी से जिले में सैकड़ों जाने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पीड़ित परिवारों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनके घावों पर कुछ मरहम जरूर लगाकर जाएंगे। भले ही कोई कार्रवाई न करते यह तो कह देते कि जिन लोगों ने ऑक्सीजन पर ब्लैक किया। सिलिंडर में कम ऑक्सीजन निकलने से जिन मरीजों की जान गई, उनके प्रति सहानुभूति है और दोषियों को चिन्हित करेंगे। कोविड हॉस्पिटल की अव्यवस्था से जिन लोगों ने प्राण छोड़े हैं, उन मामलों की जांच कराएंगे। जिन हॉस्पिटल ने मरीजों को लूटा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मरीजों के साथ आपराधिक कृत्य करने वालों के लिए कानून अपना काम करेगा। कोई दो शब्द तो बोल देते योगी जी। आप आए और आकर चले गए। कोरोना महामारी में संकट से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ तो कह जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed