फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Ganga Yatra at Ramraj

आस्था के साथ आजीविका से जुड़ेगी गंगा : योगी

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Ganga Yatra at Ramraj
गंगा यात्रा के दौरान रामराज में जनसभा को संबोधित करते सीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गंगा यात्रा के दौरान रामराज में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा को आस्था के साथ आजीविका से जोडऩे को कहा। उन्होंने रामराज को विधानसभा चुनाव से पूर्व नगर पंचायत का दर्जा देने का आश्वासन दिया। जिले के गुड़ उद्योग पर कहा कि यहां के किसानों से गुड़ को देश और विश्व स्तर पर नई पहचान दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा बैराज के बाद रामराज के माडर्न इंटर कॉलेज मैदान पर हुई जनसभा में सीएम ने कहा कि गंगा युगों से हम सबकी आस्था का प्रतीक रही है लेकिन निजी स्वार्थों नेे इसके अस्तित्व को खतरा पैदा कर दिया। प्रधानमंत्री ने गंगा की निर्मलता के लिए नमामि गंगे परियोजना में 28 हजार करोड़ की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबके साथ, सबके विकास पर काम कर रही है। किसी से कोई भेदभाव नहीं लेकिन तुष्टिकरण भी किसी का नहीं। योजनाओं का लाभ हर गरीब को दिया। कुंभ में 24 करोड़ 56 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कहा कि दशकों से गंगा में इतना साफ पानी कभी नहीं मिला। सीएम बोले कि गंगा यात्रा केवल आस्था न बनी रहे इसलिए इसे किसानों, नौजवानों एवं महिलाओं की आजीविका से जोड़ेंगे। तटवर्ती क्षेत्रों में जो किसान अपनी मेढ़ों पर फलदार पेड़ लगाएगा उसे पौधे निशुल्क देंगे। पूरी खेती पर बागवानी करने पर तीन साल तक निश्चित मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के किसानों ने गुड़ की जैविक तरीके से 118 वैरायटी तैयार कर देश और दुनिया में नाम किया है। एक जिला, एक उत्पादन योजना के सभी कार्यों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गंगा के बिना न धर्म पूरा होता है और न अर्थ और न ही कामनाओं की सिद्धि होती है। इससे पूर्व सीएम ने बैराज पर गंगा पूजन किया। बैराज से रामराज तक 22 किलोमीटर की दूरी में उन्होंने देवल, बीआईटी तिराहा, सिकरेडा, मीरापुर बाईपास में ग्रामीणों को संबोधित किया। जगह-जगह फूल वर्षाकर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed