फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: FSD is running trains

कोहरे में एफएसडी से हो रहा है ट्रेनों का संचालन

Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: FSD is running trains
कोहरे में एफएसडी से हो रहा है ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में पड़ रहे घने कोहरे से ट्रेनों के रफ्तार पर भले ही ब्रेक लग रहा हो, मगर अब ट्रेन सिग्नल से पहले खड़ी नहीं होती। क्योंकि अब कोहरे में ट्रेनों का संचालन एफएसडी (फॉग सिग्नल डिवाइस) सिस्टम से हो रहा है, जो घने कोहरे में भी स्टेशन और होम सिग्नल आने की जानकारी ट्रेन के चालक को दे देता है। एफएसडी सिस्टम ने रेलवे के कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है, क्योंकि अब उन्हें कोहरे में ट्रेन के आने से पहले पटाखे नहीं रखने पड़ते।
पहले घने कोहरे में ट्रेन के चालकों को स्टेशन आने का पता नहीं चलता था। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर होम सिग्नल से पहले पटाखे रखने का चलन था। ट्रेन के आने पर पटाखे पटखने से चालक को पता चलता था कि अब आगे स्टेशन और उससे पहले होम सिग्नल आने वाला है। रेलवे ने हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया है। इसके लिए एफएसडी (फॉग सिग्नल डिवाइस) सिस्टम बनाया है, जिससे अब ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एफएसडी वॉकी टॉकी की भांति होता है, जिससे कंट्रोल रूम से हर लोकेशन, हर स्टेशन, हर सिग्नल फीड होता है। घने कोहरे में करीब एक किलोमीटर पहले ही एफएसडी एक्टीवेट होकर होम सिग्नल नजदीक होने और स्टेशन आने की जानकारी दे देता है। चालक को ट्रेन ड्राइव करते समय यह डिवाइस सौंपी जाती है। अब कोहरे में इसी सिस्टम से ट्रेनों का संचालन होने लगा है।
विज्ञापन

- अब ट्रैक पर कर्मचारी पटाखे नहीं रखते। एफएसडी के जरिए कोहरे में ट्रेनों को संचालन होता है। यह डिवाइस होम सिग्नल और स्टेशन के आने की जानकारी पहले ही चालक को दे देती है। यह रेलवे की आधुनिक तकनीक है - विपिन कुमार त्यागी, स्टेशन अधीक्षक मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed