फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Fog affected life

जबर्दस्त कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित

Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Fog affected life
शिव चौक पर फैला कोहरे में लाईट जलाकर जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार-रविवार की रात्रि आए जबर्दस्त कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहा। इसके बाद धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते ही एक बार फिर ठंड का कहर शुरू हो गया।
रविवार सुबह कोहरा छाया हुआ था। थोड़ी दूर का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में मौसम थोड़ा साफ हुआ और फिर धूप निकल गई। इसके बावजूद ठंड का असर बरकरार रहा। शाम को एक बार फिर धुंध छा गई और सर्दी का असर बढ़ गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री तथा न्यूनतम 07 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

कोहरे के चलते कई ट्रेनें हुई प्रभावित
मुजफ्फरनगर। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके चलते यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। नौचंदी एक्सप्रेस का समय सुबह आठ बजकर 58 मिनट है, लेकिन यह 2.23 घंटे देरी से आई। गाड़ी संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर 24 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 14682 सुपर एक घंटे 13 मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर पहुंची। गाड़ी संख्या 14646 शालीमार तय समय से 30 मिनट की देरी से आई। गाड़ी संख्या 54474 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 24 मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आई। गाड़ी संख्या 54541 मेरठ-अंबाला पैसेंजर 55 मिनट, गाड़ी संख्या 64558 सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर 30 मिनट, 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर 41 मिनट तथा ऋषिकेश पैसेंजर दो घंटे 28 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed