{"_id":"5dc8568c8ebc3e5b1206d607","slug":"muzaffarnagar-news-dm-ssp-flag-march-muzaffarnagar-news-mrt452949146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भाव कायम रखने लिए फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भाव कायम रखने लिए फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खालापार में पैदल मार्च निकालते डीएम,एसएसपी एवं अर्द्वसैनिक बल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सद्भाव कायम रखने लिए फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने स्थितियों की नजाकत को भांपते हुए अयोध्या पर शनिवार को श्रीराम मंदिर के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन भी जनपद में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी। हर प्रमुख चौराहे व मार्गों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। सोशल मीडिया पर भी निगरानी जारी है और गश्त भी निरंतर चलती रही। वहीं, डीएम और एसएसपी ने शहर क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था, जिसे लेकर शुक्रवार रात से ही जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। शनिवार को तमाम पुलिस-प्रशासनिक अमला सड़कों पर रहकर मिशन शांति में जुटा रहा। देर रात तक शहर की सड़कों पर पुलिस बल मौजूद रहा। रविवार सुबह भी शहर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा चौकसी रही। सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
उधर, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में रविवार दोपहर शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। शिवचौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली स्टैंड, प्रेमपुरी व खालापार से होते हुए फक्करशाह चौक व शहीद चौक होते हुए मीनाक्षी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अफसरों ने जगह-जगह लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। उधर, शाहपुर में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश के नेतृत्व में रविवार को भी सद्भावना मार्च निकाला गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं, छपार क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल के चलते पुलिस ने राहत की सांस ली है। रविवार को भी सीओ सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर विजय कुमार व नोडल अधिकारी श्रीराम सागर त्रिपाठी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी जारी रही निगरानी
मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण में सोशल मीडिया पर बरती जा रही निगरानी रविवार को भी लगातार दूसरे दिन जारी रही। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित पांच टीमें लगातार सोशल मीडिया की एक्टिविटी पर नजर रखे रहीं। हालांकि लगातार दूसरे दिन भी सोशल मीडिया पर अयोध्या प्रकरण पर किसी तरह की पोस्ट या मेसेज नहीं होने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।