फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Criminal Sanjeev Jeeva could not be persent in the court

UP: अदालत में पेश नहीं किया जा सका कुख्यात संजीव जीवा, लखनऊ से आया पत्र, बताई ये बड़ी वजह वजह

Sat, 20 May 2023 04:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 May 2023 04:14 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : कुख्यात संजीव जीवा को शनिवार को मुजफ्फरनगर में कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। वहीं, लखनऊ जिला कारागार के जेलर ने अदालत को पत्र भेजकर वजह बताई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Criminal Sanjeev Jeeva could not be persent in the court
अदालत

विस्तार

लखनऊ में पेशी के चलते कुख्यात संजीव जीवा को विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-पांच में पेश नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि कुख्यात संजीव जीवा को मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गैंगस्टर के मुकदमें में पेश किया जाना था। लेकिन लखनऊ जिला कारागार के जेलर ने अदालत को पत्र भेजकर बताया कि शुक्रवार को संजीव जीवा की पेशी लखनऊ स्थित एससी/एसटी कोर्ट में है, जिस कारण जीवा को मुजफ्फरनगर की अदालत में पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


संजीव जीवा गिरोह के सदस्य शैंकी की जमानत अर्जी हुई थी खारिज
गैंगस्टर के मुकदमे में सरेंडर कर जेल गए कुख्यात संजीव जीवा गिरोह के सदस्य शैंकी की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। अपर सत्र न्यायालय संख्या-पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की थी। पुलिस ने जीवा गिरोह के सदस्य पूर्व सभासद पंचमुखी निवासी प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर, अग्रसेन विहार निवासी शुभम बंसल, सचिन अग्रवाल और अमित माहेश्वरी को गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य शैंकी ने अदालत में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: BJP का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? पुराने वीडियो पर फिर कटा चालान, खूब चर्चा में है मामला

विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया था कि बचाव पक्ष की ओर से अपर सत्र न्यायालय संख्या पांच (गैंगस्टर कोर्ट) में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर शैंकी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे पहले चार अन्य अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा हत्याकांड: बीयर पार्टी के दौरान बनाया था कत्ल का प्लान, कई चौंकाने वाले खुलासे, सदमे में दादा-दादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed