{"_id":"6245c91cc27afd4ae271ad5d","slug":"muzaffarnagar-news-court-has-sentenced-three-accused-to-life-imprisonment-in-youth-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: अदालत ने तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 15 साल पहले की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: अदालत ने तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, 15 साल पहले की थी युवक की हत्या
Thu, 31 Mar 2022 09:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:00 PM IST
सार
15 साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में 15 साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं धाम मंदिर के पास हुई युवक की हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-11 शाकिर अली ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
एडीजीसी नीरजकांत मलिक ने बताया कि शहर के लक्ष्मण विहार निवासी जसवीर सिंह की 19 सितंबर 2007 को साईं धाम मंदिर के पास चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता जगपाल सिंह ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सलेमपुर गांव निवासी देवेंद्र पुत्र राकेश, भारत पाल पुत्र सुरेंद्र और शहर के विष्णु विहार निवासी रमेश पुत्र कमला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-11 शाकिर अली ने की। अभियोजन की ओर से 13 गवाह पेश किए। तीनों आरोपियों को धारा 302 में उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी
वहीं अभियुक्त भारत पाल को आर्म्स एक्ट में दो साल की सजा और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अपहरण के मामले की पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई थी।