फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Chaudhary Rajendra Malik of Gathwala Khap said that farmers will not be allowed to be harassed

Muzaffarnagar: गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक बोले- किसानों का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न

Mon, 13 Jun 2022 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jun 2022 07:39 PM IST
सार

गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक का कहना है कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Chaudhary Rajendra Malik of Gathwala Khap said that farmers will not be allowed to be harassed
गठवाला खाप समाचार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसान संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने में सहयोग करें। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होगा।

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने स्मृति चिह्न देकर यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर स्वागत किया। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यूनियन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को पदाधिकारी के समान ही सम्मान व अधिकार प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम एक समूह के रूप में, संगठन के रूप में अपनी बात रखेंगे तो वह बात मजबूती से सरकार तक जाएगी और सरकार को किसान हित में बात माननी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि वह भी एक किसान हैं और किसानों की लड़ाई में सभी किसान संगठनों के साथ हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी, रेशू गोयल, नीटू दूल्हेरा, तहसील अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक गोयल, यूनियन के नगर अध्यक्ष संजीव पाराशर, सभासद विशाल सैनी, निशांत कांबोज, संजीव कांबोज, प्रदीप पाराशर, उम्मेद चौहान, सरदार करमजीत सिंह, दीपेश गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed