फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Chaudhary Naresh Tikait has given a big statement regarding the Mahapanchayat

यूपी: चौधरी नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- पांच सितंबर को महापंचायत में कुछ तो होगा खास

Fri, 03 Sep 2021 04:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने जा रही महापंचायत को लेकर चौधरी नरेश टिकैत ने एक बड़ा बयान दिया है। नरेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत के दिन कुछ न कुछ तो खास होगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Chaudhary Naresh Tikait has given a big statement regarding the Mahapanchayat
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने जा रही किसान महापंचायत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जीआईसी ग्राउंड में होने वाली किसान महापंचायत में आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के पूर्वोत्तर जनपद, हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं ऐसे में बाहर से आने वाले किसानों को किसी तरह की खाने-पीने संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शहर के लोगों से किसानों की आवभगत करने की अपील की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की किसान महापंचायत में कुछ न कुछ तो खास होगा। उन्होंने कहा कि हमें देश की फिक्र है, लेकिन इस पार्टी और सरकार को देश या किसानों की कोई फिक्र नहीं है।वहीं महापंचायत के मुद्दों पर उन्होंने कहा कुछ न कुछ तो खास होगा इस पंचायत में, लेकिन क्या खास होगा यह बात अलग। उन्होंने कहा पता नहीं किसके कैसे विचार रहें। आरपार की लड़ाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं आरपार तो नहीं कह सकते हैं, हमारी तो जिम्मेदारी है। हम आरपार क्यू कहेंगे। आरपार तो वैसा ही शब्द है। उन्होंने कहा लंबा चलेगा मामला। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा हमें देश की फिक्र है इस पार्टी को देश की फिक्र नहीं है।


उन्होंने कहा कि नौ महीने सात दिन का आंदोलन हो गया है। कई सौ अरब रुपये खर्च हो गए हैं। इस आंदोलन के दौरान सरकार की इतनी हठधर्मी का क्या कारण है। सरकार पहले मान जाती तो ऐसी नौबत ही नहीं आती। हमें खुशी है कि अन्य राज्यों में जो भी किसान परिवार है सब एक हो रहा है। इतने बड़े आंदोलन का वजन हम सब मिलकर उठा रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार शाम जीआईसी ग्राउंड में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि शहर के लोग रविवार को शहर में आने वाले बाहरी किसानों के स्वागत की खातिर अपने घरों के दरवाजे खुले रखें। स्थानीय लोग बाहर से आने वाले किसानों के खाने-पीने की व्यवस्था करने में भी सामने आकर भाकियू का साथ निभाते हुए अतिथि देवो भव: की भारतीय परंपरा का निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed