फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: BKU workers burnt effigy of Karnataka government, Panchayat in Sisauli village

BKU Panchayat: टिकैत के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग, कहा- ये घटना यूपी में होती तो अब तक सात सौ लोग मर जाते

Tue, 31 May 2022 10:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 May 2022 10:43 AM IST
सार

कर्नाटक में राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकने से भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतला फूंका है। वहीं पंचायत में टिकैत ने कहा कि अगर यह घटना उत्तर प्रदेश में हो जाती तो अब तक सात सौ लोग मर जाते।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: BKU workers burnt effigy of Karnataka government, Panchayat in Sisauli village
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक में राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकने से भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के महासचिव धीरज लाटियान ने सिसौली गांव में आपातकालीन पंचायत बुलाई। पंचायत में किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई बड़ी मांगें रखीं। उधर, चरथावल में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन


सिसौली पंचायत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की गई। मंगलवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर डीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा। वहीं मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने कनार्टक सरकार पर आरोप भी लगाया। नरेश टिकैत ने कहा कि अगर यह घटना उत्तर प्रदेश में हो जाती तो अब तक सात सौ आदमी मर जाते। नरेश टिकैत ने कहा अभी तो स्याही गिरी है, गोली भी लगेगी, परिवार तैयार है।
विज्ञापन


ये है मामला
कर्नाटक में प्रेस वार्ता के दौरान पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर राकेश टिकैश के ऊपर स्याही फेंक दी गई। वहीं भाकियू समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले शख्स की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, मामले की खबर लगते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आई यह बड़ी बात
स्थानीय मीडिया के अनुसार टिकैत पर स्याही फेंकने के बाद उनके समर्थकों ने एक शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद चंद्रशेखर और राकेश टिकैत के समर्थक आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में जमकर कुर्सियां चलीं। बताया गया कि दोनों पक्षों की ओर से हाथापाई की गई।

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा:   इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें

टिकैत ने लगाया बड़ा आरोप
राकेश टिकैत ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।

राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के विरोध में पुतला फूंका
कर्नाटक में राकेश टिकैट पर स्याही फेंकने के विरोध में बागपत के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका गया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। उधर, दोघट में बैठक करके स्याही फेंकने वालों के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

अग्रवाल मंडी टटीरी में भारतीय किसान यूनियन युवा के जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने स्याही फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर उनके पुतला का दहन किया। दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर लोगों की बैठक हुई। स्याही फेंकने की निंदा की गई। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने कहा कि किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पर स्याही फेंकना किसान बिरादरी का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्याही फेंकने के मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed