फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Accident in Punjab and three members of a family have died and three injured in road accident

पंजाब में दर्दनाक हादसा: दो मासूम बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 05 Sep 2021 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। यही नहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Accident in Punjab and three members of a family have died and three injured in road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी युवक और उसके दो बच्चों की पंजाब में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पत्नी व बेटे सहित तीन अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक परिवार के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन परिजनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी सुनील करीब एक साल से पत्नी नीरज और तीन बच्चों के साथ पंजाब के जनपद मोहाली के गांव फतेहपुर बेहड़ा में रहकर ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार शाम उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई। वह बाइक पर पत्नी के साथ तीनों बच्चों को लेकर डॉक्टर के पास दवा दिलाने जा रहा था। लौटते समय गांव बरवाला व डेराबस्सी के बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुनील व उसका पूरा परिवार और दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पंजाब पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया, जहां सुनील की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे नवनीत (6 वर्ष) व बेटी नीशू (3 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसकी पत्नी नीरज और डेढ़ वर्ष के बेटे आयुष के साथ ही दूसरे बाइक सवार युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह तीनों भी अस्पताल में भर्ती है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही गांव तेवड़ा में रहने वाले सुनील के परिवार में मातम छा गया। पीड़ित परिजन रात में ही पंजाब के लिए रवाना हो गए। 


बता दें कि रविवार सुबह उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed