{"_id":"627e2fc40fbdf3704e10a958","slug":"muzaffarnagar-news-a-pledge-to-save-water-forest-and-land-will-be-taken-on-death-anniversary-of-chaudhary-mahendra-singh-tikait","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी तैयारी: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर लिया जाएगा जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी तैयारी: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर लिया जाएगा जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प
Fri, 13 May 2022 03:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 May 2022 03:45 PM IST
सार
दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। उनकी पुण्यतिथि पर जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि 15 मई को सिसौली में किसान भवन पर मनाई जाएगी। आसपास के जिलों के किसान भी शामिल होंगे। इस दौरान जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने बताया कि उनके दादा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। दूर-दराज से आने वाले किसान स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। जिला चिकित्सालय की टीम मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के किसान शामिल होंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। प्रकृति को बचाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
विज्ञापन
भाकियू की 17 मई को होने वाली मासिक पंचायत स्थगित कर दी गई है। किसानों को 15 मई को ही सिसौली आने के लिए कहा गया है। भाकियू को मजबूत करने और संगठन में अनुशासन के मुद्दे पर भी कार्यकारिणी विचार विमर्श करेगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान