फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News : 33 youths were cheated of 32 lakh to get jobs in Dubai

Muzaffarnagar: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 33 युवकों से ठगे 32 लाख रुपये, मामले की जांच शुरू

Wed, 15 Mar 2023 08:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई। बताया गया कि 33 युवकों से 32 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News : 33 youths were cheated of 32 lakh to get jobs in Dubai
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर निवासी 33 युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये ठग लिए गए। सभी पीड़ितों के पास वीजा भेजे गए, लेकिन टिकट नकली भेज दिए गए। इसके बाद भी पैसों की मांग की जा रही हैं। नौकरी पर भिजवाने के लिए मध्यस्थता करने वाले युवक ने एसएसपी से शिकायत की हैं। सीओ नई मंडी ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव बझेड़ी निवासी सरफराज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गूगल पर उसे दुबई में नौकरी के लिए आवेदन मांगने वाली जुबेर मकसूद टेक्निकल सर्विसेज एलएलसी दुबई यूनाइटेड अरब अमीरात की जानकारी मिली। उसने कंपनी के हिंदुस्तानी अधिकारी मध्य प्रदेश निवासी सुमित कुमार ने संपर्क किया। सुमित के कहने पर उसने क्षेत्र के 33 युवकों से संपर्क किया। साथ ही प्रत्योक से 60-60 हजार रुपये लेकर सुमित द्वारा बताए अनिल कुमार के एक्सिस बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद सभी युवकों को वीजा और ऑफर लेटर भेजा गया। मगर, टिकट नकली भेजे गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सुमित ने उनसे कई बार अलग-अलग समय पर रुपये लिए। यह रकम 32 लाख रुपये हैं। अब आरोपी उन पर प्रति व्यक्ति 18,700 रुपये देने का दबाव बना रहा है। वहीं सभी वीजा निरस्त कराने की भी धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

एसएसपी को बताया गया कि कंपनी का रजिस्टेशन, वीजा, ऑफर लेटर सभी असली हैं लेकिन, मोटी रकम मांगते हुए उन्हें नौकरी पर नहीं बुलाया जा रहा है। वीजा की तारीख भी निकलने वाली हैं।
एसएसपी के आदेश पर नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed