Muzaffarnagar News: तालाब में पकड़ी गई 110 क्विंटल मंगूरा मछली, मांस काटने की मशीन सीज
Muzaffarnagar News : प्रशासन की टीम ने छापा मारकर तालाब में 110 क्विंटल मंगूरा मछली पकड़ी है। इस दौरान टीम ने मांस काटने की मशीन को सीज कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने गांव मिमलाना के तालाब में छापा मारकर प्रतिबंधित मछली थाई मंगूरा पकड़ी है। मछली भरे ट्रक और मांस काटने की मशीन को सीज कर दिया गया है। प्रतिबंधित 110 क्विंटल मछलियों को मिट्टी में दबाने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिमलाना के तालाब खसरा नंबर 10391 में प्रतिबंधित मछली का उत्पादन हो रहा है। यह तालाब राजकुमार और मनोज के नाम से आवंटित है और इसमें मछली का उत्पादन महताब की ओर से किया जा रहा था।
एसडीएम राजस्व विभाग की टीम, पुलिस और मत्स्य अधिकारी आनंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। तालाब के किनारे ट्रक में 80 क्विंटल प्रतिबंधित मछली मिली। मौके पर मांस काटने की मशीन भी पाई गई। इन दोनों को एसडीएम ने सीज करा दिया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बिटौड़े में लाश जलती देख कांप उठे लोग, गांव में फैल गई सनसनी, शव की पहचान करने में जुटे अफसर
एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मौके पर 110 क्विंटल मछली मिली है, जिसमें 80 क्विंटल ट्रक में थी। इस समस्त प्रतिबंधित मछली को मिट्टी में दबवाकर इसका निस्तारण कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: आदित्य राणा के सरेंडर की उड़ी अफवाह, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, ढाई लाख का इनामी है कुख्यात
मत्स्य अधिकारी आनंद कुमार की ओर से प्रतिबंधित मछली का पालन करने वाले महताब आदि पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।