फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Nawazuddin Siddiqui stood in line to get the documents done at the registry office

Muzaffarnagar: रजिस्ट्री कार्यालय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लाइन में लगकर कराए बैनामे, प्रशंसकों ने ली सेल्फी

Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक दिन पहले ही बुढ़ाना में दो बैनामे कराए थे, जबकि शुक्रवार को पांच और बैनामे कराए गए। रजिस्ट्री कार्यालय के अफसर व कर्मचारियों के साथ ही आम आदमी भी उनके साथ फोटो लेने को आतुर दिखा। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Nawazuddin Siddiqui stood in line to get the documents done at the registry office
रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की पर खड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि की शेष पांच रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली हैं। यह भूमि उनके दिवंगत पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर वर्ष 2014 में अनुबंधित की गई थी।
विज्ञापन

 

रजिस्ट्री की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को दो बैनामों के साथ शुरू हुई थी और शुक्रवार को शेष पांच बैनामे पूरे किए गए। इस दौरान उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी उप निबंधक कार्यालय में उनके साथ रहे। फैजुद्दीन ने बताया कि उनके पिता के इंतकाल के बाद अब इस भूमि का बैनामा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर कराया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते के समय भूमि की पूरी राशि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ही विक्रेताओं, महेश जैन और अभिषेक जैन आदि को भेजी थी। नवाजुद्दीन और उनके भाई तभी से इस कृषि भूमि पर काश्त कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने पहुंचे प्रशंसक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने और सेल्फी लेने के लिए दूसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसक उनसे बात करने और फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे। सिद्दीकी ने अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद वह अपनी कार से रवाना हो गए। उधर, उप निबंधक पंकज कुमार जैन के परिवार ने भी फोटो खिंचवाए।
 
विज्ञापन

ब्लाइंड बाबू और तुम्बाड टू पर भरोसा
भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ब्लाइंड बाबू और मैं एक्टर नहीं हूं, पर काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सेक्शन 108 और फरार भी उनकी आने वाली परियोजनाओं में से हैं। फैजुद्दीन सिद्दीकी ने तुम्बाड टू का भी जिक्र किया। ये सभी फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दबिश देने गई दो थानों की पुलिस पर हमला, धक्कामुक्की व पथराव कर आरोपी को भगाया, 27 पर रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed