{"_id":"69b45a884933d97355051056","slug":"muzaffarnagar-police-of-two-police-stations-who-went-to-raid-were-attacked-pushed-and-stoned-and-chased-away-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दबिश देने गई दो थानों की पुलिस पर हमला, धक्कामुक्की व पथराव कर आरोपी को भगाया, 27 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दबिश देने गई दो थानों की पुलिस पर हमला, धक्कामुक्की व पथराव कर आरोपी को भगाया, 27 पर रिपोर्ट
Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
सार
गांव छछरौली निवासी सरगम पर चोरी का मामला चल रहा है। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। शुक्रवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी के परिजन व अन्य लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भोपा थाना के गांव छछरौली स्थित गन्ना कोल्हू के पास बस्ती में वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने गई भोपा व बुढ़ाना पुलिस पर आरोपी व उसके साथियों ने हमला कर दिया। धक्कामुक्की और पथराव कर आरोपी को मौके से भगा दिया। पुलिस ने नौ नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि भोपा थाने के गांव छछरौली निवासी सरगम के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में चोरी की धारा का मामला दर्ज है। इस मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी को पकड़ने के लिए शाम के समय बुढ़ाना कोतवाली थाना भोपा पहुंची। इसके बाद दोनों थानों की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद उसके भाई पंकज और अन्य परिजनों व साथियों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर हमला किया । आरोपी को मौके से भगा दिया। भोपा थाना पुलिस ने बताया कि थाना बुढ़ाना के सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह की ओर से आरोपी बिजा उर्फ ब्रजपाल, पंकज, सरगम, श्यामवती, रुचि, सलोनी, सिया, रूबी, राजेश को नामजद व 27 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।